{"_id":"58b99f784f1c1bec45830b91","slug":"women-eaten-poision-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाने से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
dead body
उपमंडल अंब के गांव सपौरी में एक 45 वर्षीय महिला ने गलती से जहर खा लिया, जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला की तबियत को बिगड़ते देख परिजनों ने उसे अंब अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह उपमंडल अंब के तहत सपौरी गांव की एक महिला ने गलती से कोई जहरीली दवा खा ली। उसके पति ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों के मुताबिक वह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी और उसका उपचार चल रहा था। वह अपने पीछे नौ साल का बेटा छोड़ गई हैं। डीएसपी जितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन