{"_id":"696fd16140275d140e0fcbe7","slug":"women-danced-and-sang-in-praise-of-lord-jagannath-una-news-c-93-1-ssml1047-178882-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: महिलाओं ने नाच-गाकर भगवान जगन्नाथ के जयघोष लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: महिलाओं ने नाच-गाकर भगवान जगन्नाथ के जयघोष लगाए
विज्ञापन
संतोषगढ़ के समीप छत्तरपुर टाढा में भगवान जग्गनाथ की रथ यात्रा में भाग लेते श्रद्धालु । स्त्रोत
श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर लिया यात्रा में हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)।
नगर परिषद संतोषगढ़ के समीप छत्तरपुर टाढा में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की रथयात्रा बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा छत्तरपुर के बाबा मंगल दास समाधि स्थल से शुरू होकर संतोषगढ़, अजोली, मैहतपुर, रायपुर-बसदेहड़ा होते हुए वापस छत्तरपुर पहुंची।
इस दौरान सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने हरि बोल और हरे कृष्णा के उद्घोष के साथ हिस्सा लिया। महिलाओं ने नाच-गाकर भगवान जगन्नाथ के जयघोष लगाए। रथयात्रा का स्वागत हर जगह उत्साहपूर्वक किया गया और फल-पानी का प्रसाद वितरित किया गया। शाम को छत्तरपुर में रथयात्रा के वापस पहुंचने पर विधिवत पूजा और वार्षिक धार्मिक उत्सव का समापन हुआ।