{"_id":"602024cb8ebc3e4c82611965","slug":"women-are-moving-ahead-in-politics-with-strength-agnihotri-una-news-sml3601756114","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं अधिक ताकत से चुनावी राजनीति से बढ़ रहीं आगे: मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं अधिक ताकत से चुनावी राजनीति से बढ़ रहीं आगे: मुकेश
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
ऊना फटाफट
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और ऊना के विधायक सतपाल रायजादा का स्वागत करतीं उर्मिला शर्मा।
- फोटो : Una
Link Copied
ऊना। बसाल जिला परिषद सदस्य उर्मिला शर्मा ने अपने निवास स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और सदर के विधायक सतपाल रायजादा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने उर्मिला शर्मा को शानदार जीत पर बधाई दी।
विज्ञापन
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उर्मिला शर्मा की जीत ने साबित किया है कि महिलाएं अधिक ताकत के साथ मजबूत होकर चुनावी राजनीति से आगे बढ़ रही हैं। कांग्रेस महिला शक्ति को आगे लाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सबका प्रयास हो क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सबको मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय की जरूरत है कि क्षेत्र में भी सब मिलकर के काम कर पार्टी को मजबूत करें। इस अवसर पर विधायक रायजादा ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करें, हम सब सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती से ही आने वाले समय में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने जनता पर जन विरोधी निर्णय थोपे हैं। इससे प्रदेश की जनता परेशान है। उर्मिला शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास है कि वे ग्रामीण विकास के लिए काम करें और जनता ने विश्वास जताया है उस पर खरा उतरे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। सबको साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।