फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman shot dead in Mehdwani Gujran, Punjab

Una News: पंजाब के मेंहदवानी गुजरान में महिला की गोली मारकर हत्या

Sat, 07 Feb 2026 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Woman shot dead in Mehdwani Gujran, Punjab
जिले के दुलैहड़ से सटे होशियारपुर के गांव में हुई वारदात
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर माथा टेककर वापस जा रही थी महिला
बाइक सवार आरोपी ने दागी तीन गोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी
दुलैहड़ (ऊना)। जिले की सीमा से सटे पंजाब के होशियारपुर जिला के गढ़शंकर थाना क्षेत्र के गांव मेंहदवानी गुजरान में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस से जारी जानकारी के मुताबिक 62 वर्षीय रचना देवी पत्नी शाम लाल निवासी मेंहदवानी गुजरान सुबह एक धार्मिक स्थल पर माथा टेककर वापस जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार हत्यारे ने अंधाधुंध गोलियां मारकर महिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा कि मृतका का पति पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर भेज दिया और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि महिला को तीन गोलियां लगी हैं। चौकी प्रभारी बीनेवाल एएसआई ओंकार सिंह ने कहा कि हत्यारे की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed