फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman deceived by thugs, defrauded of Rs 80 thousand through three transactions

Una News: ठगों के झांसे में आई महिला, तीन ट्रांजेक्शन से 80 हजार रुपये का लगा चूना

Sun, 12 May 2024 02:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Woman deceived by thugs, defrauded of Rs 80 thousand through three transactions
विदेश में परिजन को बचाने के नाम पर की ठगी, शातिर डेटा चुरा परिवारजनों से करते हैं पैसों की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र में ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसमें महिला से 80 हज़ार रुपये की ठगी हुई है। साइबर ठग सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी करने के लिए अलग-अलग तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि पुलिस भी समय-समय पर इन साइबर ठगों से बचने के लिए लोगों को जागरूक करती रहती है। बावजूद इसके लोग इन साइबर ठगों के शिकंजे में फंस जाते हैं।
मिली पुलिस जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक महिला, जिसका भाई इंग्लैंड में रहता है, को फोन आता है कि उसके भाई को पुलिस ने पकड़ लिया है, जिसे छुड़ाने के लिए पैसे चाहिए और चिंतित महिला उनके झांसे में आ गई और तीन ट्रांजेक्शन से लगभग 80 हजार रुपये का चूना लगा दिया। काबिलेगौर है कि क्षेत्र में ठगी के मामले पहले भी सामने आए हैं, परन्तु अपनी तरह का यह पहला मामला है। वहीं, साइबर एक्सपर्ट की मानें तो उक्त शातिर डेटा चुरा लेते हैं और उनके परिवारजनों से ऐसे पैसों की मांग कर रहे हैं और अपने परिवारजनों के लिए चिंतित लोग इनके चंगुल में फंस रहे हैं और पैसे गंवा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, चौकी प्रभारी अजित सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और साइबर सेल के पास भी यह मामला भेजा गया है। उन्होंने लोगों से सचेत रहने की अपील करते हुए कहा कि ठगों के झांसे में न आएं और अपनी कोई जानकारी किसी के साथ सांझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed