फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman beaten up in Chintapurni, case registered

Una News: चिंतपूर्णी में महिला के साथ मारपीट, मामला दर्ज

Sun, 15 Jun 2025 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten up in Chintapurni, case registered
नारी गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस थाना के तहत गांव नारी की एक महिला ने पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी उपेंद्र निवासी नारी, तहसील अंब ने उसके साथ मारपीट की और गंभीर चोटें पहुंचाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह गांव में शनि मंदिर के पास प्रसाद की दुकान करती है। उनके पास ही उपेंद्र की प्रसाद की दुकान है, जिसे उसकी घरवाली संभालती है। शनिवार को जब वह अपनी दुकान पर थी तो शाम करीब छह बजे उपेंद्र उसकी दुकान पर आया। वह नशे में था और गाली गलौज करने लगा। इसके बाद उपेंद्र उसे दुकान से घसीटता हुआ ले गया और उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में उसके बाजू, हाथ, पीठ व गले में चोट आई। जब उसका पति दुकान पर आया तो आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed