फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman accuses in-laws of harassment, case filed

Una News: महिला ने ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

Tue, 08 Apr 2025 08:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses in-laws of harassment, case filed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने महिला थाना ऊना में अपने ससुरालियों पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2024 में लुधियाना निवासी युवक से हुई। शादी में उसके पिता ने हैसियत के अनुसार काफी खर्च किया लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने उसे ताने देने शुरू कर दिए। कहने लगे कि शादी में उनकी खातिरदारी नहीं हुई और उनकी हैसियत अनुसार उपहार नहीं दिए गए। कहा कि शादी के समय ससुराल वालों ने दहेज लेने से मना किया और शादी के बाद दहेज को लेकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसका पति निजी कंपनी में कार्यरत है लेकिन शादी के बाद उसे कोई खर्च नहीं दिया। सास की प्रताड़ना के बारे में जब उसने अपने पति को बताया तो उसने कहा कि घर में रहना है तो सब सहना होगा। फोन करने तक पर पाबंदी लगा दी। ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर उसने किसी तरह अपने माता-पिता को सारी बात बताई। महिला ने पुलिस को बताया कि इस दौरान वह गर्भवती भी हुई लेकिन ससुराल वालों ने उसका भी लिहाज नहीं रखा। लगातार परेशानी में रहने के कारण उसका गर्भपात हो गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed