फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman accuses in-laws of harassing her

Una News: महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Mon, 23 Sep 2024 04:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 23 Sep 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses in-laws of harassing her
पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। महिला थाना ऊना में क्षेत्र के एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि इसी वर्ष तीन मार्च को उसकी शादी होशियारपुर निवासी युवक के साथ हुई, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसका देवर गलत व्यवहार करने लगा। इस बारे में जब उसने अपनी पति और सास को बताया, तो उन्होंने कहा कि वह अभी बच्चा है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके देवर ने उसके साथ जबरदस्ती भी की। जब उसने विरोध किया तो उसके पति व सास ने धमकाया और मारपीट की। इस बारे में उसने अपने मायके पक्ष को बताया, जिसके बाद उसके ससुराल वाले उसे मायके छोड़ गए। उधर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद तमाम तथ्य खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed