फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Without rain, maize crop is in danger

Una News: बिना बारिश मक्की की फसल पर संकट के बादल

Wed, 19 Jun 2024 08:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 19 Jun 2024 08:12 AM IST
विज्ञापन
Without rain, maize crop is in danger
प्रचंड गर्मी और बिना बारिश से अगेती मक्की की फसल की पत्तियां लगी मुरझाने लगी
ऊना। जिला में लगभग 2000 हेक्टेयर जमीन पर लगाई मक्की की अगेती फसल पर बिना बारिश अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। किसानों की आय का मुख्य साधन मानी जाने वाली यह फसल गर्मी के प्रकोप से झुलसने लगी है। किसान हर दूसरे दिन सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन इससे भी बात नहीं बन रही है। सिंचित इलाकों में तैयार हो रही मक्की की पत्तियां झुलस चुकी हैं। किसान अब बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला के हरोली, गगरेट, अंब और ऊना के मैदानी इलाकों में किसान गेहूं की फसल काटने के बाद मक्की की अगेती फसल की बिजाई करते हैं। इस फसल को किसान बोनस के तौर पर मानते हैं, क्योंकि इसके बाद आलू लगाने के लिए भी समय बच जाता है और उसके बाद गेहूं की बिजाई भी हो जाती है। कुल मिलाकर किसान मक्की की अगेती फसल को मिलाकर साल में तीन फसलें लेते हैं।
विज्ञापन

अगेती मक्की को किसानों की आय का एक अच्छा साधन माना जाता है। यही वजह है कि बड़े स्तर पर किसान इस फसल को उगाते हैं। मगर इस बार इस फसल के लिहाज से परिस्थितियां अनुकूल नजर नहीं आ रही। जिला में अधिकतम तापमान लगातार 45 डिग्री के आसपास चल रहा है। दोपहर के समय पढ़ने वाली तेज धूप और उसके साथ चलने वाली गर्म हवाओं ने फसल की स्थिति बेहद खराब हालत में पहुंचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई का भी फायदा नहीं, पैदावार घटने का डर
किसान राहुल कुमार, जगदेव सिंह , रविंद्र कुमार, तरसेम लाल और विनोद कुमार ने कहा कि इस समय बारिश का होना बेहद जरूरी है। क्योंकि फसलों के लिए सिंचाई का पानी पर्याप्त नहीं हो पा रहा। अगर बारिश होती है तो मौसम भी ठंडा होगा और फसलों की पत्तियों को भी पानी की फुहार मिलेगी। जिससे फसल दोबारा खिल जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो फसल की पैदावार गिरना तय है। इसके साथ ही फसल को उचित तरीके से तैयार करना भी नामुमकिन हो जाएगा।


अधिक खाद का इस्तेमाल करने से बचें किसान
कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलभूषण धीमान ने कहा कि निश्चित तौर पर इस समय फसलों के लिहाज से बारिश का होना बहुत जरूरी है। किसानों को फसल बचाने के लिए जहां सिंचाई लगातार करनी पड़ेगी। इसके साथ ही किसान गर्मी के मौसम में तेज दबाव खाद का अधिक इस्तेमाल करने से बचें। उन्होंने कहा कि पहले ही गर्मी की मार से फसली मुरझा रही है। ऐसे में अगर गर्म दवा और खाद का अधिक इस्तेमाल करेंगे, तो यह फसलों के लिए लाभ देने की बजाय और हानिकारक सिद्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed