{"_id":"67efbb6cb4c46b7b1b0b649b","slug":"within-six-months-the-road-from-malangad-to-lathiyani-was-uprooted-deep-pits-were-formed-una-news-c-93-1-una1002-150457-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: छह माह में ही उखड़ी मलांगड़ से लठियाणी सड़क, बने गहरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: छह माह में ही उखड़ी मलांगड़ से लठियाणी सड़क, बने गहरे गड्ढे
विज्ञापन
ग्रामीण और वाहन चालक का आवागमन हुआ मुश्किल
निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल
विभाग का तर्क, ठेकेदार से होगी जवाब तलबी, दोबारा करवाएंगे मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। मलांगड़ से लठियाणी सड़क पर छह माह पहले बिछाई बजरी कई स्थानों से उखड़ गई है। गहरे गड्ढे बन गए हैं। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह सड़क मुसीबत बन गई है। दोपहिया वाहन चालकों को न केवल संतुलन बनाने में कठिनाई हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। गांव के बाशिंदे रंजीत, मुकेश, धर्मपाल, रमन कुमार, राम सिंह, कृपाल सिंह, मुकेश कुमार और अभिषेक कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के कुछ माह बाद ही सड़क बदहाल हो गई है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के चलते परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में हालत और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाता है और सड़क दलदल बन जाती है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि इस मार्ग की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो और लोगों को राहत मिल सके। आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। तभी कुछ ही माह में सड़क उखड़ने लगी। लोगों ने इस मामले की उच्च स्तर पर जांच करवाने की मांग की है। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण जिस ठेकेदार से करवाया गया था, उसी से ही इसकी मरम्मत करवाई जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और जिम्मेदार ठेकेदार से जवाब-तलब भी किया जाएगा।