फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   With the warming of the weather, the purchase of warm clothes decreased, traders disappointed

Una News: मौसम में गर्माहट के साथ ही गर्म कपड़ों की खरीदारी घटी, व्यापारी मायूस

Fri, 07 Feb 2025 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
With the warming of the weather, the purchase of warm clothes decreased, traders disappointed
फरवरी में ही घट गई सर्दियों के कपड़ों की डिमांड
विज्ञापन




लोगों की मांग को देखते हुए कारोबारियों ने गर्मियों का स्टॉक मंगवाना किया शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। मौसम में बढ़ी गर्माहट के चलते गोदामों में विंटर सीजन का स्टॉक एकत्रित किया जा रहा है। फरवरी महीने में ही बाजारों में सर्दियों के कपड़ों की डिमांड घट गई है। मौसम की मार के चलते कारोबार प्रभावित हो रहा है। आमतौर पर फरवरी में सर्दियों के कपड़ों की खूब खरीदारी होती थी। अब छूट मिलने पर भी गर्म कपड़ों की खरीद नहीं हो रही है। इससे सर्दियों का स्टॉक गोदामों में ही भरा पड़ा रह गया है। अगले साल सर्दियों के कपड़ों का फिर ट्रेंड बदल जाने से कारोबारी परेशान हैं। लोगों की डिमांड को देखते हुए फरवरी में ही गर्मियों का स्टॉक मंगवाना पड़ रहा है।



हर साल बदलते मौसम की मार कारोबारियों को झेलनी पड़ रही है। ढाई महीने पहले ही कारोबारियों ने सर्दियों के स्टॉक से अपने गोदाम भर लिए थे। मार्च तक सर्दियों के कपड़े बिकने की आस में कारोबारियों ने इकट्ठा स्टॉक मंगवाया था। अब फरवरी की शुुरुआत में ही गर्मी का अहसास होने से लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी करनी बंद कर दी है। मजबूरी में अब दुकानों से उठाकर सामान गोदामों में भरना पड़ रहा है। इसकी जगह लोग गर्मियों के कपड़ों की डिमांड कर रहे हैं। ऐसे में कारोबारियों ने अभी से गर्मियों का स्टॉक मंगवाने के ऑर्डर दे दिए हैं।
विज्ञापन


दुकान में अब लोगों ने सर्दियों के कपड़ों की खरीदारी करनी बंद कर दी है। गर्म कपड़ों पर लोगों को छूट भी दी जा रही है लेकिन गर्मियां जल्दी शुरू होने से फरवरी में ही गर्म कपड़ों की खरीदारी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्यारे लाल खुल्लर, कपड़ा कारोबारी



--------



गर्मियां जल्द आने से सर्दियों के कपड़ों की खरीदारी नहीं हो रही है। अब स्टॉक उठाकर गोदामों में रखना शुरू कर दिया है। लेकिन अगले साल फिर से कपड़ों का ट्रेंड बदल जाने से कारोबार पर बुरा असर पड़ेगा।

-लक्की, कपड़ा कारोबारी

लोगों की डिमांड को देखते हुए गर्मियों के कपड़ों का स्टॉक मंगवाना शुरू कर दिया है। दुकान में आकर अब लोग जैकेट, स्वैट शर्ट की जगह गर्मियों के कपड़ों टॉप, जींस की डिमांड करते हैं। ऐसे में अब गर्म कपड़ों का स्टॉक उठाना शुरू कर दिया है।




- जोगा सिंह, रेडिमेड कपड़ा कारोबारी

-------

गर्मियां जल्दी शुरू होने से कारोबार पर असर पड़ा है। बाजारों में सर्दियों के स्टॉक की खरीदारी घट गई है। गोदामों में सर्दियों का स्टॉक भरा पड़ा है। लेकिन लोगों की डिमांड अब गर्मियों के कपड़ों की है। इसकी मार कारोबारियों को झेलनी पड़ रही है।



- सुमेश शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष, व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed