फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   With the onset of winter, the number of patients suffering from joint pain increased.

Una News: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बढ़ने लगे जोड़ों के दर्द के मरीज

Sat, 15 Nov 2025 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
With the onset of winter, the number of patients suffering from joint pain increased.
क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 100 से करीब मरीज
विज्ञापन

मरीजों में अधिकतर संख्या बुजुर्गों की
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोगों में जोड़ों के दर्द की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। जिले में इन दिनों न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिसके चलते सुबह और देर शाम ठंडक काफी बढ़ गई है। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रतिदिन करीब 100 मरीज जोड़ों के दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक लोगों को ठंड से बचाव के साथ-साथ खानपान पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।

जिले में सुबह-शाम बढ़ती ठंड के चलते वायरल संक्रमण के साथ अर्थराइटिस (जोड़ों का दर्द) के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। हड्डी रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। क्षेत्रीय अस्पताल के साथ-साथ अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। इनमें बुजुर्गों और महिलाओं की संख्या अधिक पाई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में आ रहे बदलाव और ठिठुरन इस समस्या को और बढ़ा रहे हैं। खासकर कमर और घुटनों के दर्द के मरीज अधिक मिल रहे हैं।
विज्ञापन



अर्थराइटिस आम समस्या है, लेकिन समय पर उपचार न होने पर यह गंभीर रूप ले सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलता मौसम जोड़ों पर सबसे अधिक प्रभाव डालता है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं दिक्कतें
सर्दी का मौसम अभी शुरुआत में है, लेकिन इसका असर दिखना शुरू हो गया है। तापमान में और गिरावट आने पर जोड़ों के दर्द के साथ ही सांस के रोगियों की परेशानी भी बढ़ सकती है। चिकित्सकों के अनुसार, सर्दियों में अस्थमा रोगियों की समस्या बढ़ने की आशंका सबसे अधिक रहती है।

कोट्स
सर्दी के मौसम में जोड़ों के दर्द के मरीज बढ़ जाते हैं। आर्थो ओपीडी में रोजाना मरीज पहुंच रहे हैं। लोगों से अपील है कि ठंड में अपना विशेष ध्यान रखें और परेशानी होने पर तुरंत जांच करवाएं। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed