फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   With the help of the public, three youths were arrested with 1.75 grams of chitta.

Una News: जनता के सहयोग से 1.75 ग्राम चिट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 14 Dec 2025 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
With the help of the public, three youths were arrested with 1.75 grams of chitta.
खरीदार भी गिरफ्त में, मुख्य सप्लायर की भी हुई पहचान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली पुलिस की टीम ने शनिवार को जनता के सहयोग से मुख्य आरक्षी मेहर चंद के नेतृत्व में कर्मपुर क्षेत्र से तीन युवकों को 1.75 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि शिव कुमार और राज कुमार निवासी ललड़ी चोर रास्ते पर हेरोइन का सेवन करने की तैयारी में थे। इसी दौरान गांव के युवकों ने दोनों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ करने पर चिट्टा बेचने वाले युवक जश्न को भी धर दबोचा। जश्न हरोली क्षेत्र के पालकवाह का रहने वाला है।
सूचना मिलते ही हरोली पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य सप्लायर की पहचान जश्न के रूप में हुई है। चिट्टा कहां से और कैसे क्षेत्र में पहुंचा, इसकी गहन जांच में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरोली सुनील कुमार संख्यान ने जागरूक युवकों और आम जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि यदि जनता सजग रहे और माता-पिता अपने बच्चों पर सही ढंग से ध्यान दें तो चिट्टा जैसी गंभीर समस्या से प्रभावी ढंग से लड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आम जनता ही पुलिस की आंख, नाक और कान होती है। नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना निसंकोच पुलिस को दें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed