{"_id":"68a46ff6195540734909bced","slug":"winners-of-red-run-marathon-were-felicitated-una-news-c-93-1-una1002-162679-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रेड रन मैराथन के विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रेड रन मैराथन के विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
ऊना कालेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्टाफ व अन्य।स्रोत संस्थान
खेल
राज्य स्तरीय रेड रन मैराथन में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा ओक ओवर, शिमला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय रेड रन मैराथन में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर में सम्मानित किया गया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें भविष्य में भी खेल, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। रेड रिबन क्लब की संयोजिका प्रो. शशि कंवर ने बताया कि इस वर्ष आयोजित रेड रन मैराथन में छात्रा रवीना ने महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में अरुण ने चौथा तथा नवजोत ने छठा स्थान हासिल किया।
इसके अतिरिक्त, कॉलेज के रेड रिबन क्लब, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना तथा हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त सहयोग से एचआईवी, एड्स पर जागरुकता सत्र का भी आयोजन किया गया।