फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Will send copies of National Herald newspaper to the homes of BJP leaders: Raizada

भाजपा नेताओं के घर में भेजेंगे नेशनल हेराल्ड अखबार की प्रतियां : रायजादा

Mon, 21 Apr 2025 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 21 Apr 2025 07:52 AM IST
विज्ञापन
Will send copies of National Herald newspaper to the homes of BJP leaders: Raizada
ऊना में पत्रकार वार्ता करते पूर्व विधायक सतपाल रायजादा। संवाद
ऊना। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा पर नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। ऊना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने अपने कार्यकाल में भाजपा और आरएसएस से जुड़े संगठनों को करीब 2.92 करोड़ रुपये के विज्ञापन सरकारी खाते से दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तरुण भारत नागपुर को 31.93 लाख, आर्यावर्त शिक्षा समिति शिमला को 16 लाख के अलावा विद्यार्थी परिषद, कमल संदेश, मातृवंदना और विद्यार्थी निधि ट्रस्ट मुंबई को भी लाखों के विज्ञापन दिए गए। कांग्रेस नेता ने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि हिमाचल में इन पत्रिकाओं की कितनी प्रतियां आती हैं? रायजादा ने कहा कि यह तो सिर्फ पांच वर्ष में जो विज्ञापन दिया गया उसकी बात है, उससे पहले और अनेक बोर्ड निगम में क्या-क्या किया है उसका हिसाब भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

रायजादा ने कहा कि भाजपा नेताओं का यह कहना कि नेशनल हेराल्ड अखबार छपता नहीं, सरासर झूठ है। भाजपा के नेताओं के घरों में नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की प्रतियां भेजूंगा। ऐसा झूठ बोलना कि छपता नहीं है, इसके लिए भाजपा नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर तो केंद्र में मंत्री रहे हैं, उन्हें नेशनल हेराल्ड के प्रकाशन का पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में जो अखबार आजादी से पहले से प्रकाशित हो रहे हैं, उन्हें विज्ञापन देना गलत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने संघ को कार्यालय बनाने के लिए ऊना सहित अन्य स्थानों पर करोड़ों की जमीनें दीं। भाजपा नेताओं को पहले अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed