फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Whoever the mafia is, it should be completely crushed: Mukesh

माफिया चाहे कोई भी हो, पूरी तरह कुचल दिया जाए : मुकेश

Sun, 26 Apr 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 26 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Whoever the mafia is, it should be completely crushed: Mukesh
ऊना। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। डीसी और एसपी ऊना के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अग्निहोत्री ने कहा कि माफिया चाहे कोई भी हो, उसे पूरी तरह कुचल दिया जाए।
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चाहे चिट्टे का काला कारोबार हो, अवैध खनन हो, जुआ हो या फिर गन कल्चर, हर अवैध गतिविधि पर पुलिस स्ट्राइक करे। उन्होंने हाल ही में हुई लूटपाट की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हालांकि पुलिस ने कई आरोपियों को पकड़ा है लेकिन अब और अधिक सतर्कता की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने पेट्रोल पंप पर लूट की नाकाम कोशिश का उदाहरण देते हुए कहा कि कर्मचारियों की बहादुरी से घटना टली लेकिन पुलिस को हर वक्त फील्ड में मुस्तैद रहना होगा। उन्होंने साफ किया कि सरकार ने पुलिस को फ्री हैंड दे दिया है और अब अपराधियों में पुलिस का खौफ ऐसा होना चाहिए कि जुर्म करने की सोचने से पहले भी उनकी रूह कांप जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अधिकारी अपने काम को ईमानदारी से करें, जो पोस्ट मिली है उसको जस्टिफाई करें।
सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा जब पुलिस चालान काटती है तो इसे मुद्दा बनाया जाता है जबकि नियम लोगों की जान बचाने के लिए हैं।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने कहा की गाड़ियों के और बाइक के दस्तावेज पूरे रखें जब आपके कागजात पूरे होंगे और नियम से आप चलाएंगे तो चालान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed