फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   When will the election be held in which Panchayat, schedule released

Una News: कब किस पंचायत में होगा चुनाव, शेड्यूल जारी

Sun, 03 May 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 03 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
When will the election be held in which Panchayat, schedule released
ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जनित लाल ने बताया कि ऊना में पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न करवाई जाएगी।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित उपमंडलों में 26, 28 तथा 30 मई को मतदान होगा। जिसमें 377924 मतदाता 249 पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा बीडीसी और जिला परिषद के सदस्यों को चुनेंगे।
विज्ञापन

इस बार 190827 पुरुष और 187094 महिला मतदाता प्रत्याशियों की जीत और हार का फैसला करेंगे।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन नियम), 1994 के नियम 33 के अंतर्गत जिला ऊना के समस्त विकास खंडों की पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए चुनाव कार्यक्रम (सारिणी) जारी की है। यह सारिणी चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रारूप-17 के तहत प्रकाशित की गई है। पंचायती राज संस्थाओं का मतदान जिले में तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। 26, 28 और 30 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed