फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   When the operator asked for license to serve liquor in the dhaba, he broke the bottles

Una News: ढाबे में शराब पिलाने का लाइसेंस मांगा तो संचालक ने तोड़ी बोतलें

Wed, 19 Jun 2024 08:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 19 Jun 2024 08:02 AM IST
विज्ञापन
When the operator asked for license to serve liquor in the dhaba, he broke the bottles
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत भड़ौलियां खुर्द में एक ढाबे में शराब की बोतलें तोड़ने और पुलिस कर्मी से गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरक्षी की शिकायत पर ढाबा संचालक सहित दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस थाना ऊना में दी गई शिकायत में मुख्य आरक्षी मोहिंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम में शामिल होकर गश्त और यातायात चैकिंग के दौरान भड़ाैलियां खुर्द में मौजूद थे। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि स्थानीय ढाबे पर एक व्यक्ति बेचता है। जब पुलिस ने ढाबे में जाकर तलाशी ली तो वहां देसी शराब की सात से आठ बोतलें बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में ढाबा संचालक न अपना नाम और पता अतुल राणा उर्फ कुलविंद्र निवासी भड़ौलियां खुर्द बताया। जब ढाबा संचालक से वहां बैठे लोगों को शराब का सेवन करवाने के संबंध में लाइसेंस के बारे में पूछा तो उसने ढाबे के अंदर मौजूद करीब सात-आठ देसी शराब की बोतलें फर्श पर तोड़नी शुरू कर दी। इसमें आरोपी संजीव कुमार ने भी उसका साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस के रोकने पर भी उन्होंने सभी बोतलें तोड़ दीं। यहां तक कि उन्होंने गाली-गलौज और धमकियां भी दीं। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी की शिकायत के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed