{"_id":"6627adca5747d9525408e9f0","slug":"wheat-crop-damaged-due-to-rain-and-hailstorm-in-bangana-una-news-c-93-1-una1002-122657-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान
Wed, 24 Apr 2024 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 24 Apr 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
गेहूं की कटाई और कुतराई का काम प्रभावित, मौसम के बदलते मिजाज से किसान चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा/ऊना। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार दोपहर भारी बारिश तथा ओलावृष्टि हुई, जिससे जहां पर गर्मी से राहत मिली है। वहीं, किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौर हो कि इस समय गेहूं की फसल पक चुकी है और किसान गेहूं की कटाई तथा कुतराई में व्यस्त हैं।
वहीं, अगर लगातार बारिश हुई, तो गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। एकाएक बारिश होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खिंच गई है। भले ही शाम के समय मौसम साफ हो गया, लेकिन बारिश से किसानों की फसल खेतों में ही भीग कर रह गई। अब किसान फसल की कटाई का काम आगे बढ़ाने के लिए सोच विचार में पड गए हैं कि अगर फिर से बारिश हुई, तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
वहीं, प्रभावित किसानों में सारांश शर्मा, विष्णु शर्मा, राकेश कुमार, रवि शर्मा, सोनू बाबा, सोम नाथ सोनी, सुरेश ठाकुर, अशोक शर्मा, अशोक ठाकुर, विजय शर्मा, साजन कुमार सहित अन्य किसानों का कहना है कि गेहूं की फ़सल पुरी तरह से पक चुकी है। इस समय कटाई और कुतराई का काम चला हुआ है। मंगलवार दोपहर को अचानक भारी बारिश तथा ओलावृष्टि से गेहूं की फ़सल को काफी नुकसान पहुंचा है। अगर लगातार बारिश हुई, तो फ़सल खराब हो सकती है। अब मौसम साफ होने का इंतजार ही कर सकते हैं। किसानों को अब मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
फोटो सहित