फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Wheat crop burnt to ashes on 200 Kanal land in Pandoga, loss of Rs 7 lakh

Una News: पंडोगा में 200 कनाल भूमि पर गेहूं ही फसल जलकर राख, सात लाख का नुकसान

Sat, 26 Apr 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop burnt to ashes on 200 Kanal land in Pandoga, loss of Rs 7 lakh
अंब के कटोहड़ खुर्द में पंचायत उप प्रधान राजकुमार धीमान व पटवारी हरि चंद नुकसान का जायजा लेते ह - फोटो : संवाद
मलाहत में सूखी झाड़ियों और लाल सिंगी में तूड़ी में लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। गर्मी के मौसम की शुरुआत में जिले में आग लगने के घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को हरोली उपमंडल के तहत पंडोगा में करीब 200 कनाल भूमि पर गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई। किसानों ने बताया कि उनका करीब सात लाख का नुकसान हुआ है। किसानों की मेहनत चंद मिनटों में जलकर राख हो गई। आग उस समय लगी जब किसानों की ओर से गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन को खेतों में चलाया जा रहा था। इस दौरान खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार में शार्ट सर्किट हुआ। तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे गेहूं की फसल में आग भड़क गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके अलावा अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सूखी फसल में लगी आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते कई खेत इसके चपेट में आ गए। इस दौरान अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर साथ लगते अन्य खेतों की फसलों को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया। 200 कनाल के करीब भूमि पर लगी फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। दूसरे मामले में ऊना के साथ लगते मलाहत में सूखी झाड़ियों में आग लग गई। इस घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया। तीसरे मामले में लाल सिंगी स्थित खेत में रखी तूड़ी में आग लग गई। इस घटना में करीब 3000 रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। जिले में इससे पहले भी कई स्थानों पर गेहूं की फसल आग की चपेट में आने से राख हो चुकी है। इससे किसानों की कई माह की मेहनत पर पानी फिर गया है। पंडोगा के किसानों में अशोक कुमार, किशन दास, विनोद कुमार, अमृत पाल, सोहन लाल, चरण दास, प्रकाश, बलवीर, मोहन लाल, सवित्री देवी, राकेश कुमार आदि ने बताया कि उन्हें इस घटना में काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से उचित मुआवजा मुहैया करवाने की मांग उठाई है।


कोट्स
आग लगने की तीन घटनाओं में गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। सभी मामलों की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
अशोक ठाकुर, फायर स्टेशन अधिकारी ऊना।
बाक्स
शनि मंदिर के पास बेला में फैली आग, गेहूं की फसल को नुकसान
नैहरियां (ऊना)। अंब के कटौहड़ खुर्द वार्ड नंबर पांच पक्का परोह के शनि मंदिर के समीप खेतों में मंगलवार दोपहर करीब 12. 30 बजे अचानक आग लग गई। इससे सुरेश कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी कटौहड़ खुर्द की लगभग चार कनाल गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग खेत के साथ लगते बेले से शुरू हुई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में आग खेत तक पहुंच गई और पूरी फसल चपेट में आ गई। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन को सूचित कर दिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अंब के कटोहड़ खुर्द में पंचायत उप प्रधान राजकुमार धीमान व पटवारी हरि चंद नुकसान का जायजा लेते ह

अंब के कटोहड़ खुर्द में पंचायत उप प्रधान राजकुमार धीमान व पटवारी हरि चंद नुकसान का जायजा लेते ह- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed