{"_id":"67f917113cdfd99d63087957","slug":"went-out-to-search-for-drug-addicts-in-the-forest-found-khairs-severed-mustache-una-news-c-93-1-ssml1047-151090-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जंगल में नशाखोरों को खोजने निकले थे, मिले खैर के कटे मोछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जंगल में नशाखोरों को खोजने निकले थे, मिले खैर के कटे मोछे
विज्ञापन
बरनोह के जंगल से पकड़ी गई लकड़ी की जांच कर वन विभाग कर्मी। संवाद
- फोटो : mathura
बरनोह में निजी भूमि में काटी मिली खैर की लकड़ी
सूचना पर वन विभाग ने मौके पर पहुंच शुरू की कार्रवाई, 10 खैर के पेड़ काटे गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम पंचायत डंगोली और बरनोह में युवाओं की ओर से ड्रग्स के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के दौरान वन माफिया का कारनामा सामने आया है। यहां निजी भूमि में खैर के कटे मोछे मिले हैं। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिन लोगों की भूमि से पेड़ों का अवैध कटान किया गया है वे भी तुरंत सूचना मिलते ही पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक बरनोह से डंगोली, महादेव मंदिर होते हुए जिला परिषद भवन के नजदीक ऊना पहुंचने वाले संपर्क मार्ग पर स्थानीय लोगों ने नशा माफिया की ओर से नशा बेचने का खुलासा किया था। इसके बाद युवकों की टीमें इसी मार्ग के साथ लगते जंगल में खोजबीन करने निकली। हालांकि, जंगल में ड्रग्स से जुड़ा कोई भी मामला सामने नहीं आया लेकिन अवैध रूप से काटकर झाड़ियां में छुपाई खैर की लकड़ी हाथ लग गई। इसके बाद इस मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। भूमि मालिकों को भी इससे अवगत करवाया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस घटना के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग की जांच में सामने आया है कि करीब 10 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे गए हैं। शुक्रवार को वन विभाग ने पहुंचकर काटे गए खैर के मोछों को अपने कब्जे में लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए वन विभाग की टीम के डीएफओ ऊना सुशील राणा ने बताया कि अवैध खैर कटान का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।