फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Welcome to Kapish who returned after winning in the National Children's Science Fair.

Una News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान मेले में जीतकर लौटे कपिश का स्वागत

Fri, 10 Jan 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Kapish who returned after winning in the National Children's Science Fair.
त्यूड़ स्कूल में छात्र कपिश शर्मा का स्वागत करता स्कूल प्रबंधन। स्रोत संस्थान
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्यूड़ी के कपिश शर्मा ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान मेले में वैज्ञानिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में सर्वोत्तम स्थान हासिल किया है। वीरवार को विद्यालय में वापस आने पर कपिश शर्मा, उसकी सहयोगी अर्शप्रीत तथा गाइड अध्यापक हरदीप सिंह तथा कपिश के परिजनों का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अमर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान मेले का आयोजन भोपाल (मध्यप्रदेश) में तीन से छह जनवरी तक हुआ। इसमें भारत के साथ संयुक्त राज्य अमीरात, कुवैत, ओमान, कतर, बहरीन, सऊदी अरब देशों के 700 के लगभग बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में अंडर-14 तथा अंडर-16 वर्ग में कुल श्रेष्ठ 16 तथा चार प्रोत्साहन वर्ग के तहत प्रोजेक्ट चयनित होते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश लंबे समय यानी 31 साल से इस प्रतियोगिता में अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन का इंतजार कर रहा था। इस वर्ष विज्ञान अध्यापक हरदीप सिंह के पथ प्रदर्शन में कपिश शर्मा ने आलू बीज की सड़न रोकने के तरीके पर वैज्ञानिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की थी। जो राष्ट्रीय स्तर में श्रेष्ठ आठ में भी सर्वोत्तम रही है। कपिश शर्मा की यह उपलब्धि न सिर्फ ऊना जिले के लिए गर्व की बात है अपितु इससे पूर्ण हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर कपिश शर्मा तथा उसकी सहायक अर्शप्रीत कौर, उसके मार्गदर्शक अध्यापक हरदीप सिंह का भव्य स्वागत किया गया।
कपिश शर्मा की माता रजनी शर्मा, पिता राजीव कुमार, दादा परमेश्वरी दास तथा सरदारी लाल, दादी चंचला देवी, नानी सुदेश कुमारी तथा मामा रत्न देव अग्निहोत्री तथा राम अग्निहोत्री, मौसी रोमा अग्निहोत्री, बुआ सरोज अग्निहोत्री तथा अन्य परिजन विशेष रूप से विद्यालय में पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed