फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Welcome boards will be installed on the border of Nagar Panchayat Amb

Una News: नगर पंचायत अंब की सीमा पर लगेंगे वेलकम बोर्ड

Tue, 17 Jun 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Jun 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
Welcome boards will be installed on the border of Nagar Panchayat Amb
अंब (ऊना)। नगर पंचायत अंब की सीमा में वेलकम बोर्ड लगेंगे। नगर पंचायत की तरफ से फिलहाल दो जगह नगर पंचायत की सीमा पर छह-छह लाख रुपये की लागत से दो वेलकम बोर्ड लगाए जाने की योजना है। अंब को नगर पंचायत बने तीन साल से ऊपर समय बीत चुका है। जिससे क्षेत्र में नगरीय स्तर की सुविधाओं को विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यदि कोई व्यक्ति बाहर से अंब में आता है तो उसे क्षेत्र में पहुंचने के बाद यह पता नहीं चल पाता कि वह किस वार्ड अथवा मोहल्ले में है। इसके लिए उसे लोगों से जानकारी लेनी पड़ती है। इसके साथ ही अगर क्षेत्र की पहचान बारे बात की जाए तो विभिन्न गली-मोहल्लों के बारे में कहीं कोई सूचना अंकित नहीं है। जिससे लोगो को इस बारे पर्याप्त जानकारी के लिए माथापच्ची करनी पड़ती है। इसके लिए जहां मोहल्लावार सूचना बोर्ड लगाए जाने आवश्यक है। वहीं क्षेत्र में आगमन पर लोगों के स्वागत और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए वेलकम बोर्डों की आवश्यकता महसूस की जारी है। जिसके लिए नगर पंचायत की तरफ से नपं की सीमा में एनएच पर कलरूही तथा ऊना रोड पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वेलकम बोर्ड लगाए जाने की योजना है। नगर पंचायत की अध्यक्ष इंदू बाला ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कलरूही रोड और ऊना रोड पर वेलकम बोर्ड लगाए जाएंगे। जिससे नगर पंचायत में पधारने पर स्वागत के अतिरिक्त क्षेत्र से प्रमुख स्थलों तक दूरी अंकित रहेगी। इसके लिए डॉयरेक्टर शहरी विकास विभाग की तरफ से स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द इस पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed