फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Weather started showing its temper in the district, mercury reached near 40 degrees

Una News: जिला में मौसम दिखाने लगा तेवर, पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा

Sat, 27 Apr 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 27 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Weather started showing its temper in the district, mercury reached near 40 degrees
भरी गर्मी में किसानों के लिए खेतों में गेहूं की कटाई करना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में तेज हवाएं व अंधड़ चलने की जताई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को जिला का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में बढ़ रही गर्मी के कारण गेंहू की कटाई में जुटे किसानों को काफी परेशानी हो रही है।
सुबह से ही तेज धूप होने के कारण गेहूं की कटाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ मौसम विभाग की तरफ से एडवायजारी में आगामी 48 घंटों में तेज तूफान, बारिश और अंधड़ चलने की आशंका जताई है। शुक्रवार को दिनभर पड़ी तेज गर्मी के बाद शाम को जिले में हल्के बादल छा गए। इससे लोगों ने तो राहत की सांस ली, लेकिन किसानों को गेहूं की कटाई के बीच बारिश से होने वाले नुकसान का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तेज धूप के बीच लोग छाते लेकर अपने गंतव्य पर जाते नजर आए। सुबह से ही तेज धूप होने के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ना शुरू हो गई हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय का प्रयोग कर रहे हैं। बता देंं कि दिनभर पड़ी तेज धूप के कारण किसान गेेंहू की कटाई शाम को करने में मजबूर हो गए हैं। दूसरी तरफ शुक्रवार शाम को मौसम ने अचानक से करवट बदल ली। शाम को जिले में बादल छाने से जहां लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.00 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 48 घंटें में तेज हवाएं, बारिश और अंधड़ चलने को लेकर एडवायजरी जारी की है।
विनोद कुमार, विशेषज्ञ मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed