फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Weather pattern changed, wheat harvesting in danger

Una News: मौसम का मिजाज बदला, गेहूं की कटाई पर संकट

Mon, 21 Apr 2025 08:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 21 Apr 2025 08:14 AM IST
विज्ञापन
Weather pattern changed, wheat harvesting in danger
ऊना शहर में रविवार दोपहर को हुई बारिश के बीच चंडीगढ़ धर्मशाला सड़क मार्ग से गुजरते वाहन। स्रोत
ऊना। जिला ऊना में रविवार दोपहर एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में 10 से 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई। बारिश के कुछ देर बाद हल्की धूप भी निकली, लेकिन शाम तक आसमान में हल्के बादल छाए रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

इस समय जिले में गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में मौसम का बार-बार बदलना किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है। जिन किसानों ने गेहूं काटकर खेतों में रखी है, वे बारिश से नुकसान होने की आशंका को लेकर चिंतित हैं। वहीं, जिन किसानों ने अभी कटाई शुरू नहीं की है, वे असमंजस में हैं कि कटाई शुरू करें या नहीं। हालांकि वे मौसम साफ होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही हवाएं चल रही थीं और दोपहर में हल्की बारिश ने कटाई कार्य को प्रभावित किया। मौसम की अनिश्चितता के कारण किसान असमंजस में हैं कि कटाई कार्य जारी रखें या कुछ दिन और इंतजार करें। हालांकि, मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। फिर भी यदि बारिश तेज होती है, तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ऊना शहर में रविवार दोपहर को हुई बारिश के बीच चंडीगढ़ धर्मशाला सड़क मार्ग से गुजरते वाहन। स्रोत

ऊना शहर में रविवार दोपहर को हुई बारिश के बीच चंडीगढ़ धर्मशाला सड़क मार्ग से गुजरते वाहन। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed