फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Weather cools down due to rain, farmers worry increased

Una News: बारिश से मौसम में ठंडक, किसानों की बढ़ी चिंता

Wed, 07 May 2025 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Weather cools down due to rain, farmers worry increased
किसान बोले- अधिक वर्षा से खेतों में घास अधिक मात्रा में उगेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में भारी बारिश से जहां मौसम सुहावना और ठंडा हो गया है, वहीं किसानों के लिए यह बारिश कुछ परेशानियां भी लेकर आई है। क्षेत्र के किसान चिंतित हैं कि अधिक बारिश से खेतों में घास अधिक मात्रा में उग आएगी। इससे आगामी फसल की बुवाई में कठिनाई हो सकती है। स्थानीय किसानों विनोद कुमार, अजय कुमार, रमन कुमार और मुकेश कुमार ने बताया कि अगर खेतों में घास सूख गई तो उसे हटाना कठिन हो जाएगा। इससे समय पर बुवाई करना मुश्किल हो सकता है, जिससे फसल उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। किसानों का कहना है कि समय से पहले हुई वर्षा उनके लिए लाभदायक होने के बजाय नुकसानदायक है। कृषि विशेषज्ञ सतपाल धीमान का कहना है कि वैसे तो यह बारिश राहतमय ही है। पशुओं के लिए चारे की बिजाई करने के लिए अच्छा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed