{"_id":"69d551dfce4eb96df503a127","slug":"weather-changes-in-una-mercury-drops-due-to-light-rain-una-news-c-93-1-una1025-187493-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश से गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश से गिरा पारा
Wed, 08 Apr 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
ऊना । जिला ऊना में मौसम ने अचानक करवट ले ली। हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिला ऊना में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम में आए इस बदलाव से जहां दिन के तापमान में गिरावट आई है, वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास भी बढ़ गया है। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों में तरसेम लाल, दीपक कुमार और अश्वनी पुरी ने बताया कि बीते दिनों गर्मी बढ़ गई थी लेकिन मंगलवार को हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई उन्हें फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मंगलवार को जिला के विभिन्न स्थानों पर 1.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद शर्मा ने बताया कि बुधवार को भी ऊना में मौसम खराब रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर लगातार मौसम खराब रहने की स्थिति में फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में तबदील हुआ है। जिसके कारण ऊना जिला में विभिन्न स्थानों रुक-रुक कर बारिश हो रही है।