फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   We will expand the Bharatiya Kisan Sangathan to every village: Hari Ram

भारतीय किसान संगठन का गांव-गांव तक करेंगे विस्तार : हरी राम

Thu, 08 Jan 2026 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
We will expand the Bharatiya Kisan Sangathan to every village: Hari Ram
कहा, किसानों की समस्याओं के समाधान में संगठन की भूमिका अहम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। भारतीय किसान संघ खंड बंगाणा की विस्तृत बैठक प्रदेश संगठन मंत्री हरी राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलबाग सिंह, सदस्य राजिंद्र सिंह सहित खंड और मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर गहन चर्चा हुई। प्रदेश संगठन मंत्री हरी राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने और अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का आह्वान किया।
प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने संगठन की आर्थिक स्थिति और आगामी कार्यक्रमों के लिए संसाधन जुटाने पर प्रकाश डाला। उन्होंने पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सदस्य राजिंद्र सिंह ने किसानों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को बैठक में रखा और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

यह निर्णय लिया गया कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन, सदस्यता अभियान को तेज करना तथा किसानों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही आगामी दिनों में किसान जागरूकता कार्यक्रम और बैठकों के आयोजन पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed