फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   We should be prepared to avoid natural disaster: Gopal

प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए रहना चाहिए तैयार : गोपाल

Fri, 04 Apr 2025 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
We should be prepared to avoid natural disaster: Gopal
ऊना। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से हिम्कैप्स नर्सिंग संस्थान बढेडा में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन 4 अप्रैल 1905 में जिला कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप की 120वीं वर्षगांठ के दिन लोगों को भविष्य में ऐसी घटनाओं के प्रति सतर्क व जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत ने बताया कि आपदा बहुत बड़ी समस्या है। इसका सामना हमारे समाज को करना पड़ता है। आपदा कई बार प्राकृतिक होती है, कई बार मानव निर्मित होती है। भूकंप, बाढ़, सूखा, तूफान, भूस्खलन आदि प्राकृतिक आपदाएं हैं। जबकि आतंकवाद, दंगे, महामारी, बम विस्फोट इत्यादि मानव निर्मित आपदाएं हैं। इन आपदाओं से सुरक्षित बचने के लिए जो भी उचित उपाय किए जाते हैं उन्हें आपदा प्रबंधन कहते हैं। जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण ने बताया कि आपदा आने से पहले ही उसकी पहचान करना तथा खतरे को कम करने का उपाय करना आपदा प्रबंधन का मुख्य भाग है। भूकंप, बाढ़ इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं के आने से पहले ही मौसम विभाग की ओर से अग्रिम चेतावनी जारी कर दी जाती है। प्राकृतिक आपदा किसी भी समय कभी भी आ सकती है इसलिए हमें इससे बचने के लिए हर समय तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed