फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   We have to run for simple surgery and delivery

Una News: साधारण सर्जरी और प्रसव के लिए लगानी पड़ी है दौड़

Thu, 03 Jul 2025 01:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
We have to run for simple surgery and delivery
बंगाणा अस्पताल में ओटी और अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सक और भवन तो हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। बंगाणा उपमंडल का एकमात्र सिविल अस्पताल मूलभूत चिकित्सा सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर (ओटी) और अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन मरीजों को साधारण सर्जरी, प्रसव और अन्य चिकित्सकीय जांच के लिए ऊना, टांडा या निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। इससे न केवल आर्थिक बोझ बढ़ता है, बल्कि समय पर इलाज न मिलने से जोखिम भी बढ़ता है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि अस्पताल में चिकित्सक और भवन तो हैं, लेकिन सुविधाओं का अभाव ने इसे महज एक परामर्श केंद्र बनाकर छोड़ रखा है। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत जांच के लिए बार-बार प्राइवेट क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है। बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रेफर करने की घटनाएं आम हो चुकी हैं। बंगाणा निवासी मीना देवी ने बताया कि मेरी बहू को डिलीवरी के लिए समय पर अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता थी, लेकिन यहां सुविधा न होने के कारण ऊना जाना पड़ा। हमें किराया, दवा और जांच का खर्च अलग से उठाना पड़ा। अगर ये सुविधा यहीं होती तो बहुत राहत मिलती। इस स्थिति को लेकर अब राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। बंगाणा के विधायक विवेक शर्मा ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सिविल अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर और अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बजट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जैसे ही स्वीकृति मिलती है, काम आरंभ कर दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से यह भी कहा है कि स्थायी समाधान होने तक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि मरीजों को असुविधा न हो। गौरतलब है कि यह अस्पताल पूरे बंगाणा क्षेत्र के लिए एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र है, जहां रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंचते हैं। इसके बावजूद जरूरी मशीनों और सुविधाओं के अभाव ने इसे नाममात्र का अस्पताल बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed