फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   We did not give the gift of contract, public should ask the one who gave it: Sharma

हमने नहीं दिया ठेके का तोहफा, जिसने दिया उससे पूछे जनता : शर्मा

Sat, 15 Jun 2024 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 15 Jun 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
We did not give the gift of contract, public should ask the one who gave it: Sharma
बोले- पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो बताएं 14 महीने में कितने ठेके खुलवाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। ब्लॉक कांग्रेस कुटलैहड़ के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा ने कहा है कि विवेक के विधायक बनते ही लोग आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस सरकार ने ठेके का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि जो ठेके नए खोले गए, वे भुट्टो ने विधायक रहते खुलवाए। राम आसरा शर्मा ने कहा कि पूर्व में 14 महीने के विधायक बताएं उन्होंने कितने ठेके अपने कार्यकाल में खुलवाए और वे ये भी स्पष्ट करें कि ठेके वाले कहां रहते थे। उन्होंने कहा कि खुद संरक्षण देने वाले आज विरोध में क्यों आए, इसका कारण जनता बखूबी जानती है।

उन्होंने कहा कि भुट्टो बताएं कितने ठेके खुलवाए और कितने बंद करवाए। कहा कि अब कहते फिर रहे हैं कि विवेक ने ठेके का तोहफा दिया है, तो जो कुछ लोग विरोध में बैठे हैं। वही तो ठेके का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीपलू में जब पूर्व में ठेके खोलने का प्रस्ताव रखा था, तो हमने मना किया था, लेकिन पता नहीं क्यों ये कार्य किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग आज विवेक के ऊपर आरोप लगा रहे हैं, वे शायद भूल गए कि वो भी यहीं से कमा खाकर बड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप निराधार हैं और हम इसका खंडन करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कोई समस्या है तो आप सीधे विधायक से बात करें, न की इन झूठे लोगों की झूठी बात में आए। उन्होंने यह भी कहा कि खुद ही ठेके खुलवा रहे हैं और विरोध भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed