फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   we are not concerned with any political parties said baba sarabjot singh bedi in una himachal

हमारे नाम या तस्वीर का राजनितिक हितों के लिए न करें इस्तेमाल न करें: बाबा बेदी

Fri, 07 Jan 2022 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
we are not concerned with any political parties said baba sarabjot singh bedi in una himachal
गुरु नानक जी के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह बेदी जी। - फोटो : Una
ऊना। गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने राजनीतिक दलों को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों से जुड़े लोग उनका या उनके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम या उनकी तस्वीर का अपने सियासी हितों की पूर्ति के लिए इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का निजी तौर पर किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। हमेशा गुणदोष के आधार पर विरोध या समर्थन करते हैं।
विज्ञापन

ऊना में जारी बयान में बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने कहा कि कुछ लोग उनके परिवार को राजनीतिक दल से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जोकि सही नहीं है। कहा कि यह गुरु नानक देव जी का घर है और इस घर से हमेशा ही सांझीवालता का संदेश दिया गया है। कहा कि उन्हें कई बार विभिन्न दलों से विभिन्न पदों पर आसीन होने, राजकीय व राष्ट्रीय स्तर पर टिकट देने के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन उन्होंने ऐसे प्रस्ताव कभी मंजूर नहीं किए।
विज्ञापन

बाबा बेदी ने राजनीतिक दलों से अपील की है कि वह उनकी तस्वीर या नाम का राजनीति से जुड़े कार्यों में इस्तेमाल न करें। ऊना नगर उनके बुजुर्गों का बसाया हुआ नगर है। इसकी बेहतरी के लिए कार्य करना उनका नैतिक फर्ज है। इसको राजनीति से न जोड़कर नगर के लोगों की भलाई और खुशहाली के लिए किया जाने वाला छोटा सा प्रयास माना जाए। बता दें कि ऊना शहर में नये साल की बधाई को भाजपा व कांग्रेस में पोस्टर वार शुरू हुआ है। जिसमें कांग्रेस की तरफ से बाबा अमरजोत सिंह बेदी का फोटो भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed