फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   We are getting 12000 crores from the Centre every year, then why cry: Bindal

केंद्र से हर साल मिल रहे 12000 करोड़, फिर रोना किस बात का : बिंदल

Wed, 09 Apr 2025 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
We are getting 12000 crores from the Centre every year, then why cry: Bindal
कहा, केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल का उचित ख्याल रखा
विज्ञापन

गगरेट एवं चिंतपूर्णी के सक्रियता सदस्यता अभियान में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने गगरेट एवं चिंतपूर्णी में सक्रिय सदस्यता अभियान सम्मेलन में भाग लिया। बिंदल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल का उचित ख्याल रखा है पर वर्तमान सरकार केंद्र सरकार का धन्यवाद तक नहीं करती है। हिमाचल प्रदेश को नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत केंद्र सरकार ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए 50 करोड़ जारी किए हैं। केंद्र सरकार ने हिमाचल में वर्ष 2024 में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 136.22 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। कांग्रेस की सरकार केवल केंद्र से कुछ नहीं मिला का रोना रो रही है, अरे हमें तो यह समझ में नहीं आ रहा है कि रोना किस बात का। केंद्र से हर साल 12000 करोड़ विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत मिल रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार की 11 योजनाओं को स्पर्श के साथ जोड़ दिया है। स्पर्श एक समायोजित एकीकृत शीघ्र हस्तांतरण प्रणाली है, जिसमें एक साथ 11 योजनाओं को जोड़कर प्रदेश ने उपलब्धि हासिल की है। इससे हिमाचल में पारदर्शिता और ज्यादा बढ़ेगी। इसी के लिए प्रोत्साहन राशि देने को केंद्र सरकार से प्रदेश ने डिमांड भी कर दी है। इसके जरिए केंद्र से कुछ योजनाओं में जो पैसा मिलेगा, वह सीधे विभागों के बैंक खातों में आएगा। इसे लेकर राज्य सरकार ने एक पत्र केंद्रीय वित्त मंत्रालय को लिखा है। केंद्र सरकार ने स्पर्श (समायोजित एकीकृत शीघ्र हस्तांतरण प्रणाली) योजना को शुरू किया है, जिसके तहत हिमाचल ने 28 में से 11 योजनाओं को इसमें जोड़ दिया है।
विज्ञापन

बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में पीएमजीएसवाई तीन के तहत 21 पुलों के लिए 309 करोड़ की मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed