फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Waterlogging on Talmehda-Takoli road; school children and commuters inconvenienced.

Una News: तलमेहड़ा-टकोली सड़क पर जलभराव, स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान

Fri, 10 Jul 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 10 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on Talmehda-Takoli road; school children and commuters inconvenienced.
जोल (ऊना)। बरसात के मौसम में मांजरू, तलमेहड़ा-टकोली सड़क पर टकोली के समीप पानी जमा होने से राहगीरों और पैदल आने-जाने वाले स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को रोजाना जोखिम उठाकर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण करवाने की मांग की है ताकि बरसात का पानी सड़क पर जमा न हो। ग्राम पंचायत टकोली के प्रधान सुशांत कुमार सहित रेखा देवी, अशोक कुमार, नरेश कुमार, कशिश, नरेंद्र कुमार और कुलदीप सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। लोक निर्माण विभाग जोल के एसडीओ भानु ओहरी ने बताया कि यह मामला मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। विभाग जल्द ही मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed