फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Waterlogging in Bangana market causes problems for traders

Una News: बंगाणा बाजार में जलभराव से व्यापारी मुश्किल में

Thu, 10 Jul 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Bangana market causes problems for traders
समाधान की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। मुख्य बाजार बंगाणा क्षेत्र में बरसात के पानी की निकासी न होने से व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने एकजुट होकर कार्यकारी एसडीएम बंगाणा अमित शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण वर्षा का पानी दुकानों में घुस रहा है। इससे न केवल व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ, बल्कि ग्राहकों को भी असुविधा हो रही है। दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और बारिश के पानी के कारण दुकानें चलाना कठिन हो गया है। ज्ञापन में व्यापारियों ने अपने हस्ताक्षर के साथ समर्थन दिया। ज्ञापन में दुकानदार तिलकराज शर्मा, सुनील सिंह, रजि कुमार, दीपक वर्मा, अर्पित वर्मा, डीएस ठाकुर, रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, राहुल, अमित वर्मा, मनीष कुमार, कपूर चंद, रविंद्र रोपड़ सहित अन्य के हस्ताक्षर रहे। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि यह समस्या हर वर्ष बरसात में सामने आती है, लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा खराब है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई, जल निकासी की उचित व्यवस्था और सड़क किनारे उचित ढलान सुनिश्चित की जाए ताकि दुकानों में पानी न घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed