{"_id":"e369335b4f6e62f3fc21c72136d9bf46","slug":"water-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर एटीएम से 15 तक मिलेगा निशुल्क पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर एटीएम से 15 तक मिलेगा निशुल्क पेयजल
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 28 Jan 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन की ओर से पुराने बस अड्डे पर लगे वाटर एटीएम से पेयजल की निशुल्क सर्वजल सुविधा शुरू कर दी गई है। यह सुविधा 15 फरवरी तक लागू रहेगी। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने की इसकी पुष्टि की है।
गौरतलब है कि प्रदेश की राजधानी शिमला में दूषित पेयजल से समूचे शहर में हुए पीलिया के मामले पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने समूचे प्रदेश में सभी शक्तिपीठों और टूरिस्ट प्लेसों पर जहां पर वाटर एटीएम की मशीनें लगी हुई हैं। इन मशीनों से लोग एवं टूरिस्ट 15 फरवरी तक निशुल्क पेयजल की सुविधा ले सकते हैं। 15 फरवरी के बाद शुद्ध पेयजल का उपयोग करने पर कंपनी वाटर एटीएम से शुद्ध पेयजल का उपयोग करने पर शुल्क वसूलेगी।
कंपनी की ओर से वाटर एटीएम से एक लीटर पेयजल के 50 पैसे वसूल किए जाते हैं। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि पुराने बस स्टैंड पर लगे वाटर एटीएम से लोगों को एवं मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को 15 फरवरी तक निशुल्क शुद्ध पेयजल सुविधा मिल सकेगी। यह आदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेशों के बाद लागू किए गए हैं।