फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water entered the city's Friends Colony, Savings and Industry Building

Una News: शहर की फ्रेंडज काॅलोनी, बचत और उद्योग भवन में घुसा पानी

Thu, 21 Aug 2025 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Water entered the city's Friends Colony, Savings and Industry Building
पुली टूटने से 30 घरों के लिए आवाजाही का रास्ता बंद
विज्ञापन

पानी निकालने के लिए दिन भर डटे रहे दमकल कर्मी
नगर निगम ने पानी की निकासी के लिए जेसीबी से तोड़ीं तंग नालियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारी बारिश ने ऊना शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। ऊना में सुबह 8 बजे शुरू हुई बारिश दोपहर बाद तक जारी रही। सुनेहरा गांव में पुली टूटने से 30 घरों का संपर्क मार्ग बंद हो गया। शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी, बचत भवन, पुलिस सिटी चौकी और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इसके साथ ही उपायुक्त आवास व उद्योग विभाग के कार्यालय में भी पानी भर गया। कई घरों व कार्यालयों में पानी घुसा, जिसे निकालने के लिए अग्निशमन विभाग की मदद ली गई। ऊना शहर के टक्का रोड, अरनियाला क्षेत्र में भी लोगों के घरों में पानी घुस गया। राहत की बात यह रही कि इस बार एनएच पर पानी नहीं भरा और यातायात सुचारु रहा।जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने तंग नालियों को जेसीबी से तुड़वाया और कचरा व मलबा हटवाया। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों के नुकसान का आकलन कर रहा है। आयुक्त नगर निगम महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में तुरंत पानी निकासी की व्यवस्था की गई है और जहां नालियां तंग थीं उन्हें तोड़कर निकासी सुगम बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed