फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water entered shops and houses in Panjawar

Una News: पंजावर में दुकानों और घरों में घुसा पानी

Tue, 04 Aug 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Water entered shops and houses in Panjawar
पंडोगा (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर स्थित टावर बाजार में एक बार फिर सोमवार को बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई। थोड़ी सी बारिश होते ही पूरे बाजार की दुकानों के और आसपास के घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों का आवागमन भी प्रभावित रहा। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार लोक निर्माण विभाग, संबंधित प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को लिखित व मौखिक शिकायतें दे चुके हैं। अधिकारियों ने हर बार समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

नतीजतन हर बारिश में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। चंदन आंगरा, राजपुरी, अशोक कुमार सहित अन्य का कहना है कि जलभराव के कारण हर बार दुकानों में रखा सामान खराब हो जाता है और ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होती है, इसका कारोबार पर सीधा असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घरों में गंदा पानी भरने से लोगों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पंजावर बाजार और आसपास की गलियों में जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, नालियों का चौड़ा किया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed