फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water crisis deepens in Takka village, villagers protest

Una News: टक्का गांव में गहराया जलसंकट, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Jun 2025 01:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in Takka village, villagers protest
आरोप, नए कनेक्शन पर प्रतिबंध के बावजूद बिछा दी नई पाइपलाइन
विज्ञापन

रात के अंधेरे में नारी गांव को भी टक्का-बसाल मुख्य पाइपलाइन से जोड़ा गया
अधिकांश घरों की टंकियों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा

विभाग को शनिवार तक का दिया अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला ऊना के टक्का गांव में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव में दो मोटर पंप लगाए गए हैं जो एक साथ चलाए जा रहे। फिर भी अधिकांश घरों की टंकियों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
जानकारी के अनुसार टक्का की पानी की टंकी से तीन गांवों को आपूर्ति होती है। लेकिन, जब टंकी से पानी छोड़ा जाता है तो उसका स्तर आधे से अधिक नीचे चला जाता है। इससे ऊंचाई पर स्थित घरों की टंकियों में पानी नहीं चढ़ पाता। गांववासियों का कहना है कि सरकार ने पहले ही दो महीने के लिए नए जल कनेक्शन पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद टक्का से नई पाइपलाइन जोड़ने का कार्य जारी है। विशेषकर बसाल और ख्वाजा तक पहले से सप्लाई चल रही थी और अब रात के अंधेरे में नारी गांव को भी टक्का-बसाल मुख्य पाइपलाइन से जोड़ा गया, जिससे टक्का गांव में जल संकट और अधिक गहरा गया है।
विज्ञापन

इस निर्णय से नाराज होकर मंगलवार को टक्का गांव के बाशिंदों ने मोटर पंप के पास एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया। जल शक्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सहायक अभियंता ने ग्रामीणों को सात दिन के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के जागरूक नागरिक सुनील, संजीव, पवन व विजय ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी जल शक्ति विभाग की होगी। टक्का की पानी की टंकी से अन्य गांवों को आपूर्ति पर गांववासियों ने कड़ा एतराज जताया और अधिकारियों को शनिवार तक का अल्टीमेटम दिया है। कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार का कहना है कि समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed