{"_id":"5f3f972f8ebc3e3d051e7827","slug":"water-connection-una-news-sml3423349101","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 दिसंबर तक जिला के हर घर में नल से मिलेगा पानी: महेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 दिसंबर तक जिला के हर घर में नल से मिलेगा पानी: महेंद्र सिंह
विज्ञापन
बचत भवन ऊना में बैठक के दौरान जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व अन्य
- फोटो : Una
ऊना। जिला ऊना के हर घर में 31 दिसंबर तक नल से पानी उपलब्ध होगा। जल शक्ति, राजस्व, बागवानी और सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने यह बात जल जीवन मिशन पर बचत भवन में अधिकारियों के साथ बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन की शुरूआत की थी। इस मिशन के तहत पूरे देश में वर्ष 2024 तक हर घर को शुद्ध और स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला ऊना में 1,15,949 ग्रामीण घर हैं। इनमें से 77,773 को पाइप द्वारा नल दिए गए हैं। बाकी 38,176 घरों को इसी वर्ष पानी की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए जल शक्ति विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। बचे हुए घरों में नल लगाने के लिए 161 करोड़ की धनराशि खर्च करने का प्रावधान किया गया है। जिला ऊना में 36 नए नलकूप लगाए जाएंगे तथा पुरानी पेयजल योजनाओं को पुनर्निर्माण किया जाएगा।
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि हिमाचल को केंद्र सरकार से जल जीवन मिशन के तहत 990 करोड़ की धनराशि मिलेगी। पूरी धनराशि केंद्र से प्राप्त करने वाला हिमाचल देश भर में पहला राज्य बनेगा। मिशन के तहत केंद्र सरकार जल्द ही तीसरी और चौथी किश्त जारी करने जा रही है।
विज्ञापन
पौंग से पानी लाने के लिए 700 करोड़ की योजना
बैठक में महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला ऊना कृषि प्रधान है। यहां से राज्य की खाद्यान्न आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। इसीलिए प्रदेश सरकार पौंग बांध से पानी लाकर किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध करवाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना का एस्टीमेट लगभग 700 करोड़ है। केंद्र सरकार से वर्ष 2021-24 में तैयार होने वाले कॉन्सेप्ट पेपर में इसे शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द इस योजना की औपचारिकताओं को पूरा करें ताकि इस पर आगे की कार्रवाई की जा सके। जल शक्ति मंत्री ने जल जीवन मिशन के अलावा एशियन विकास बैंक, नाबार्ड तथा एससीएसपी की योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की घोषणाओं को सभी अधिकारी प्राथमिकता दें।