{"_id":"804b32ac778d39ff97b60e4f66bd62e5","slug":"warning-on-no-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी न मिला तो खाली घड़ों के साथ करेंगे प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी न मिला तो खाली घड़ों के साथ करेंगे प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंगाणा की करीब आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में पेयजल संकट गहराया है। पंचायतों के लोग आईपीएच विभाग की ओर से स्वच्छ पेयजल मुहैया न करवाए जाने के कारण गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। गंदा पानी पीने के कारण क्षेत्र के लोगों में महामारी फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
उपमंडल बंागणा के गांव हटली सतरुखा, हटली केसरू तथा सुलतानू के लोगों को मिट्टी युक्त पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। नलों में पिछले करीब एक माह से पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। ग्रामीणों सुरेंद्र, मीना देवी, आशा देवी, सुनीता देवी, प्रदीप कुमार, सतीश कुमार, ऊषा देवी, ममता देवी, पवना कुमारी, सुमना शर्मा, विजय कुमार शर्मा, साहिल कुमार, प्रमोद कुमार, अजीत डोगरा, रमेश चंद, महेंद्र सिंह, उर्मिला देवी, अंजना, नरेश कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार, निर्मला देवी, यशोदा देवी, बीना कुमारी, ब्यासा देवी, मीनू कुमारी, ज्योति शर्मा, प्रीतम चंद, ज्ञान चंद, मीरा देवी, राजेश कुमार, कांता देवी, सोहानी शर्मा, सोमनाथ तथा संदीप कुमार का कहना है कि पानी की समस्या के समाधान के लिए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन विभाग की ओर से समस्या का कोई हल नहीं किया गया।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि उन्हें प्राकृतिक जल स्रोतों से गंदा पेयजल लाकर खाना पकाने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग की ओर से पानी की समस्या का हल नहीं किया गया तो वे आईपीएच कार्यालय के बाहर खाली घड़ों के साथ प्रदर्शन करेंगे। आईपीएच विभाग बंगाणा के जेई प्रेम दत्याल ने कहा कि यदि ग्रामीणों को ऐसी समस्या पेश आ रही है तो उसका जल्द हल किया जाएगा।
विज्ञापन