{"_id":"579f91d44f1c1bcc222b92ac","slug":"wall-fell-down-with-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गिरी दीवार, घर में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गिरी दीवार, घर में घुसा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बहडाला में भारी बारिश से बही सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव बहडाला में बारिश ने जमकर कहर बरपाया। बारिश होने से बहडाला स्थित मुख्य रोड किनारे घर के साथ लगती दीवार गिर गई, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। पीड़ित परिवार ने सड़क पर एकत्रित होने वाले बरसाती पानी की उचित निकासी की मांग की है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ज्योति लाल बग्गा, जसवंत, मोती लाल, चमन लाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश से उनके घर के साथ लगती दीवार बुरी तरह टूट गई है। दीवार टूटने से बरसाती पानी उनके घरों में घुस गया है। पानी आने से उनका सारा सामान खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी दीवार दो बार टूट चुकी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क के साथ डंगा लगाकर उनको राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन