फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Waiting for salaries for six months, 76 Gram Rozgar Sevaks are in distress.

Una News: छह माह से वेतन का इंतजार, 76 ग्राम रोजगार सेवक परेशान

Tue, 22 Sep 2026 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 22 Sep 2026 05:43 AM IST
विज्ञापन
Waiting for salaries for six months, 76 Gram Rozgar Sevaks are in distress.
थानाकलां (ऊना)। ऊना जिले में कार्यरत 76 ग्राम रोजगार सेवकों को मार्च से अगस्त तक करीब छह माह का वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि नियमित सेवाएं देने के बावजूद वेतन लंबित होने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। ग्राम रोजगार सेवक अजय कुमार, अरविंद कुमार, सुरेश कुमार, करनैल सिंह, रजत कुमार और मीना देवी सहित अन्य ने बताया कि कई बार समस्या विभागीय अधिकारियों और सरकार के समक्ष उठाई गई लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

रोजमर्रा के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। मनरेगा व्यवस्था में बदलाव और नई योजना लागू होने के बाद से वेतन भुगतान प्रभावित हुआ है। विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रदेशभर में करीब 1,130 ग्राम रोजगार सेवक वेतन भुगतान की समस्या से प्रभावित बताए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला पंचायत अधिकारी सरबन कुमार ने बताया कि वेतन भुगतान की समस्या प्रदेश स्तर पर है। जिले के लिए राशि जारी होते ही कर्मचारियों के खातों में वेतन ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed