फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Waiting for 'guest' for a month without any feast

Una News: बिना दावत एक माह से ‘मेहमान’ का इंतजार

Thu, 01 Feb 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Waiting for 'guest' for a month without any feast
नारी गांव में नाले में लगाआ गया पिंजरा।संवाद
नारी (ऊना)। कुटलैहड़ के नारी गांव एक महीना पहले देखे गए तेंदुए की दहशत अभी तक बरकरार है। हालांकि, वन विभाग ने घरों के नजदीक एक बड़े नाले में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया। नाले में पिंजरे को लगाए एक महीना हो गया है, तब से लेकर आज तक कोई भी वन विभाग कर्मचारी पिंजरे की सुध लेने नहीं पहुंचा। पिंजरे में आए दिन लोगों की बकरियां, कुत्ते और अन्य जानवर फंस रहे हैं। आसपास के घरों को आए दिन पिंजरे में फंसने वाले लोगों के मवेशियों को निकालना पड़ता है। नाले के नजदीक स्थित घर के निवासी गणेश कुमार और सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पिंजरे में तेंदुए को लालच देने के लिए कोई भी खाने की चीज नहीं रखी गई है। खाली पिंजरे में तेंदुआ भला क्या करने आएगा। कहा कि वन विभाग ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया, जिसका कोई लाभ नहीं हुआ। अब भी तेंदुआ कई बार आसपास घूमता देखा गया है। इसके अतिरिक्त बारिश के मौसम में पिंजरे से होकर पानी बह रहा है। नाले में पानी बहुत तेजरफ्तार से बहता है। यदि बारिश से नाले में अधिक पानी आया तो पिंजरा नीचे दबकर बह भी सकता है।
विज्ञापन

वन गार्ड पिंकी रानी ने बताया कि यह कार्य हमारा नहीं है। उच्च अधिकारियों से बात करें। साथ लगती बीट में कार्यरत वनरक्षक कुलदीप कुमार ने पिंजरे को शीघ्र बदलने की बात कही। उन्होंने कहा कि पिंजरे को तेंदुए के आने वाली जगह रखने का कार्य जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed