फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Voter turnout in the first phase was 78.75%, with 5,097 more women voting than men.

Una News: प्रथम चरण में 78.75 फीसदी हुआ मतदान, 5,097 महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक किया मतदान

Wed, 27 May 2026 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 27 May 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
Voter turnout in the first phase was 78.75%, with 5,097 more women voting than men.
ऊना। ऊना जिला की 85 पंचायतों में मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिला मुख्यालय पर सायं 6:40 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में कुल 1,34,805 मतदाताओं में से 1,06,165 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा औसत मतदान 78.75 प्रतिशत रहा। इनमें 55,631 महिला और 50,534 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 5,097 महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक मतदान किया।
विज्ञापन

मतदान के दौरान युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं सहित सभी वर्गों में लोकतंत्र के पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना जतिन लाल ने बताया कि जिला की 85 पंचायतों में से सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशतता 79.99 अंब में रही। यहां 19 पंचायतों के 111 वार्डों में कुल 20,415 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिनमें 10,533 महिला एवं 9,882 पुरुष मतदाता शामिल रहे। वहीं, बंगाणा में मतदान प्रतिशतता 79.03 रहीं। इनमें कुल 19,946 मतदाताओं ने वोट किया जिनमें 10,441 महिला और 9,505 पुरुष मतदाता शामिल हैं। ऊना में मतदान 78.78 फीसदी रहा, जिनमें कुल 21,185 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया, जिनमें 11,185 महिला और 10,000 पुरुष मतदाता शामिल रहे। गगरेट में 77.89 प्रतिशत मतदान रहा, कुल 18,833 मतदाताओं ने वोट किया जिनमें 9,856 महिला और 8,977 पुरुष मतदाता शामिल रहे। इसके अलावा हरोली में मतदान प्रतिशतता 78.02 रही। कुल 25,786 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जिनमें 13,616 महिला और 12,170 पुरुष मतदाता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




28 मई को 83 पंचायतों में होगा चुनाव

जिला ऊना में पंचायतीराज संस्थाओं के लिए दूसरे चरण में सभी उपमंडलों की कुल 83 ग्राम पंचायतों में 28 मई को चुनाव करवाया जाएगा, जिसमें विकास खंड अंब की 19, बंगाणा की 16, गगरेट की 14, ऊना की 18 तथा हरोली की 16 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।





उपमंडल अंब के तहत 28 मई को धर्मशाला महंता खास, बधमाणा, नारी चिंतपूर्णी, डूहल बंगवाला, भगड़ा, अम्ब टिल्ला, चुरूडू, पोलियां पुरोहितां, घेवट बेहड़, कुठियाड़ी, दिलवां, राजपुर जस्वां, त्याई, कलरूही, बेहड़ जस्वां, मुबारिकपुर, भैरा, टकारला और कुठेड़ा खैरला में मतदान होंगे।

..............
बंगाणा में ग्राम पंचायत धुंदला, मलांगड़, अरलूखास, करमाली, ढियुंगली, थानाकलां, घुघन ककराना, दोबड़, प्रोइयां कलां, बुधान, बैरियां, बोहरू, मोमन्यार, बौल, रायपुर और सोहारी में मतदान होंगे।


..............
उपमंडल गगरेट में ब्रहम्पुर, बढे़ड़ा राजपूतां, रामनगर, गणु मंदवाड़ा, डंगोह खुर्द, लोहरली, टटेहड़ा, गगरेट अप्पर, मवा कोहलां, चतेहड़, रायुपर, संघनेई, डंगोह खास और नकडोह पंचायतों में मतदान होंगे।

..............
उपमंडल ऊना में देहलां लोअर, भटोली, नारी, मजारा, बहडाला लोअर, झुडोवाल, बसोली, बदोली, बडसाला, धमांदरी, मदनपुर, कुरियाला, मैहतपुर, भडोलियां कलां, मलूकपुर, अप्पर बहडाला, बडैहर और डठवाड़ा पंचायतों का मतदान करवाया जाएगा।




..............
हरोली उपमंडल में ग्राम पंचायत लोअर पंजावर, खड्ड, ईसुपर टांडा, भदसाली, भदसाली हार, धर्मपुर, बालीवाल, हरोली, लोअर ललड़ी, नंगल खुर्द, सिंगा, गोंदपुर जयचंद, दुलैहड़, मल्लूवाल, कुठारबीत और हलेड़ा बिलना में मतदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed