Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Volunteers were introduced to the life philosophy of great personalities.

Una News: स्वयंसेवियों को महान विभूतियों के जीवन दर्शन से परिचित कराया

Sun, 02 Nov 2025 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Volunteers were introduced to the life philosophy of great personalities.
नैहरियां स्कूल में एनएसएस शिविर में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते  स्टाफ सदस्य। स्रोत आयोजक - फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद।
विद्यार्थियों को ऑर्गेनिक खेती के भी सिखाए गुर
विज्ञापन


जिलेभर के स्कूलों में जारी हैं एनएसएस शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल/अंब/लठियाणी/बड़ूही(ऊना)। जिलेभर के कई स्कूलों में एनएसएस शिविर का दौर शनिवार को भी जारी रहा। स्वयंसेवियों ने धार्मिक स्थानों के भ्रमण से लेकर नशे के दुष्प्रभाव और ऑर्गेनिक खेती के गुर भी जाने। इस कड़ी में तलमेहड़ा स्कूल में शिविर के छठे दिन कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र शर्मा तथा सह प्रभारी कांता देवी ने स्वयंसेवियों को शिव शक्ति मंदिर चंबोआ का भ्रमण कराया। मंदिर परिसर में बच्चों ने साफ सफाई की। वहीं गांव के समाजसेवी रिटायर्ड शास्त्री ओंकार दास शर्मा एवं सतपाल शर्मा की ओर से बच्चों के लिए हलवा और चने का नाश्ता दिया गया। शास्त्री ओंकार शर्मा ने मंदिर परिसर में आंवले का पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया। द्वितीय सत्र में नशा निवारण विषय पर एक बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया। इसमें रिटायर्ड प्रवक्ता सतीश शर्मा एवं राकेश भारद्वाज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
वहीं नैहरियां स्कूल में एनएसएस के शिविर के पांचवें दिन बच्चों को देश की महान विभूतियों के जीवन दर्शन के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में बतौर रिसोर्स पर्सन सतीश शर्मा ने बच्चों को महत्वपूर्ण व्यक्तियों मिल्खा सिंह, एपीजे अब्दुल कलाम, स्वामी विवेकानंद, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के उदाहरण देकर समझाया। इसके साथ ही उन्होंने अपने अनुभव भी बच्चों के साथ साझा किए। इसी प्रकार हटली स्कूल में शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पवन देव शर्मा रीवाड़ के सान्निध्य में किया गया। उन्होंने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत करते हुए विद्यार्थियों को ऑर्गेनिक खेती, किचन गार्डन और पॉलीहाउस की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। पवन देव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में रासायनिक खादों के अत्यधिक प्रयोग से न केवल मिट्टी की गुणवत्ता घट रही है, बल्कि मानव स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में जैविक खेती ही एकमात्र ऐसा विकल्प है।
विज्ञापन


वहीं, अंबेहड़ा स्कूल में शिविर का समापन समारोह धूमधाम से हुआ। सतीश कुमार उप प्रधान ग्राम पंचायत अंबेहड़ा धीरज ने बतौर मुख्य अतिथि समापन समारोह में शिरकत की। उन्होंने बच्चों को जीवन में नशा न करने व वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य अमन देव गर्ग ने सवयंसेवियों के साथ अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
टकारला स्कूल में शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने समाज सेवा और स्वच्छता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर के तहत विद्यार्थियों ने स्थानीय बाजार में सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में डॉ. भारत भूषण (एएमओ) आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर चुरुडू ने विद्यार्थियों को दिल से संबंधित बीमारियों, उनकी रोकथाम के उपायों और सीपीआर की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।


अनुशासित जीवन जीना सिखाता है एनएसएस : शर्मा
रावमा विद्यालय देहलां में शनिवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर आरंभ हुआ। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवियों को अपने जीवन में अनुशासन का पालन करते हुए कठोर परिश्रम करना चाहिए, जिससे वे सफलता की मंजिल तक पहुंच सकते हैं। कहा कि जो बच्चे अपने विद्यार्थी जीवन में कठिन परिश्रम करके अपने सुख और नींद पर नियंत्रण पा लेते हैं, वह आगे चलकर अपने जीवन में न केवल खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं, बल्कि समाज में दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन जाते हैं। इसके विपरीत जो बच्चे विद्यार्थी जीवन में ही तमाम सुख सुविधाओं में रहना पसंद करते हैं वह आगे चलकर कठिन चुनौतियों से जूझते हैं और कई तरह के कष्ट उठाते हैं।

नैहरियां स्कूल में एनएसएस शिविर में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते  स्टाफ सदस्य। स्रोत आयोजक

नैहरियां स्कूल में एनएसएस शिविर में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते  स्टाफ सदस्य। स्रोत आयोजक- फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद।

नैहरियां स्कूल में एनएसएस शिविर में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते  स्टाफ सदस्य। स्रोत आयोजक

नैहरियां स्कूल में एनएसएस शिविर में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते  स्टाफ सदस्य। स्रोत आयोजक- फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed