मैहतपुर (ऊना)। परशुराम युवा वाहिनी की बैठक चड़तगढ़ गांव में अध्यक्ष अंतरिक्ष शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में युवा वाहिनी की रणनीति पर चर्चा की। अंतरिक्ष शर्मा ने कहा कि आज बहुत सारे युवा बेरोजगार हैं। वाहिनी उनकी आवाज बुलंद करेगी।
उन्होंने कहा कि युवा वाहिनी हर जिले में युवाओं को साथ लेकर चलेगी। इसके लिए जिला से लेकर मंडल स्तर तक वाहिनी का गठन किया जाएगा। प्रदेश के हर जिले में बैठकें भी होंगीं। इसमें युवाओं की समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। इससे पहले वाहिनी के सदस्यों ने विदेश से लौटे अंतरिक्ष शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहित जोशी और उपाध्यक्ष सौरव चब्बा, अभिनंदन विशिष्ट, राहुल भारद्वाज, सागर, नितीश, अभी कापिला, निहाल, आशीष, सक्षम, हरिओम, हरप्रीत, लविश गर्ग, अनीश, अतुल पंडित, वीरबल, निखिल, विशाल, राजवीर, बलराम, पंकज, अनमोल, गौरव, ऋषभ, साजन, हिमांशु सहित अन्य उपस्थित रहे।