फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vivek Sharma became the state secretary of National Hindu Front Himachal Pradesh

Una News: विवेक शर्मा बने राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट हिमाचल प्रदेश के राज्य सचिव

Mon, 30 Jun 2025 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
Vivek Sharma became the state secretary of National Hindu Front Himachal Pradesh
बड़ूही (ऊना)। राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए विवेक शर्मा को हिमाचल प्रदेश का राज्य सचिव नियुक्त किया है। यह निर्णय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। विवेक शर्मा एक कर्मठ, निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं, जिन्होंने बीते वर्षों में हिंदू संस्कृति, समाज और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। विवेक शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट की ओर से जो विश्वास मुझ पर जताया गया है, उसके लिए आभारी हूं। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का दिल से धन्यवाद करता हूं। इसी कड़ी में संगठन ने विकास शर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए कार्यरत रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed