फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vishwakarma Temple Santoshgarh will have three days annual festival

Una News: विश्वकर्मा मंदिर संतोषगढ़ में तीन दिन चलेगा वार्षिक उत्सव

Sun, 12 Oct 2025 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Temple Santoshgarh will have three days annual festival
वर्ष 1947 में हुई संतोषगढ़ में विश्वकर्मा मंदिर की स्थापना
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजेगा मंदिर
नामी कलाकार करेंगे बाबा की महिमा का गुणगान


संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ स्थित प्राचीन बाबा विश्वकर्मा मंदिर की स्थापना 1947 में हुई थी। आसपास के दर्जनों गांवों में यह पहला मंदिर था। दीपावली से तीन दिन तक हर साल सैकड़ों श्रद्धालु यहां भगवान विश्वकर्मा के दर्शन करने आते हैं। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इस वर्ष मंदिर अपना 77वां वार्षिक उत्सव मना रहा है। झंडा चढ़ाने की रस्म 22 अक्तूबर को सुबह सात बजे होगी। विभिन्न राज्यों से आए कलाकार और कथावाचक भगवान विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम में बिलासपुर से भगत गुरदेव एंड पार्टी, सोलन के रामचंद्र रागी एंड पार्टी, पठानकोट से कथावाचक श्याम सुंदर, ऊना के देवी कृष्ण प्रिया दासी और गढ़शंकर से भगत प्रकाश प्रेमी एंड पार्टी सहित अन्य कलाकार भाग लेंगे। 21 अक्तूबर को दीपावली पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा। तीन दिन तक मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिर का संचालन नगर के मान परिवार की ओर से किया जाता है, जिन्होंने इसे एकजुट होकर संभाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed