फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vipan Nahan and Amrish Rana shifted to Kanda jail

Una News: विपन नाहन और अमरीश राणा कंडा जेल किए शिफ्ट

Sun, 18 Jan 2026 08:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Vipan Nahan and Amrish Rana shifted to Kanda jail
दोनों कैदियों के जेल में आपसी टकराव के बाद प्रशासन ने लिया निर्णय
विज्ञापन

जेल की भीतर माहौल बेहतरीन बनाने की दिशा में प्रशासन ने उठाया कड़ा कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बनगढ़ जेल में दो कैदियों के आपस में हुए टकराव के बाद जेल प्रशासन उन्हें शिफ्ट कर दिया है। जेल के भीतर माहौल को और बेहतरीन बनाने की दिशा में यह कड़ा कदम उठाया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दोनों कैदियों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया है। प्रशासनिक आदेशों के तहत अमरीश राणा को कंडा जेल भेजा गया है, जबकि उसके साथ भिड़ने वाले कैदी विपन को सिरमौर जिले की नाहन जेल में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व बनगढ़ जेल में अमरीश राणा और विपन के बीच आपसी रंजिश के चलते कहासुनी के बाद झड़प हो गई थी। इस घटना के बाद जेल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई थी। हालांकि समय रहते जेल स्टाफ ने स्थिति को संभाल लिया, लेकिन भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए दोनों कैदियों को अलग-अलग जेलों में भेजने का निर्णय लिया गया। फिलहाल अमरीश राणा कंडा जेल में और विपन नाहन जेल में भेज दिया गया है। पुलिस और जेल प्रशासन दोनों ही पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार अमरीश राणा का जेल के भीतर भी प्रभाव बना हुआ था, जिसके चलते अन्य कैदियों के साथ उसका टकराव हुआ। इसी क्रम में विपन के साथ उसकी भिड़ंत सामने आई, जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई। डीसी जतिन लाल ने बताया कि दोनों कैदियों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल की ओर से भेजा गया था। विभागीय अधिकारियों के साथ इस मसले को लेकर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed